31.
Paheliyan
एक अनोखी चीज-मजेदार पहेली
मैं हूं एक अनोखी चीज, मुझको नहीं किसी से खीज, पर जो कोई मुझे छुए, चारों खाने चित्त गिरे।
उत्तर – बिजली
मैं हूं एक अनोखी चीज, मुझको नहीं किसी से खीज, पर जो कोई मुझे छुए, चारों खाने चित्त गिरे।
उत्तर – बिजली
रात में है, दिन में नहीं, दीया के नीचे, ऊपर नहीं, बूझो मेरा नाम सही ?
उत्तर – अँधेरा
एक जानवर रंग रंगीला, बिना मारे वह रोवे, उस के सिर पर तीन तिलाके, बिन बताए सोवे।
उत्तर – मोर
माना कि लड़की की आयु 18 वर्ष है, तो उसके बाप का नाम क्या होगा ?
उत्तर - माना
परिवार हरा, हम भी हरे, एक थैली में तीन-चार भरे। बताओ क्या ?
उत्तर – मटर के दाने
आंखों में जब बस जाती हूं, तो बिस्तर पर ले आती हूं, बताइए मैं कौन हूं?
उत्तर - नींद
ऐसी कौन–सी चीज है, जो लड़की का नाम भी है और लड़की का श्रृंगार भी है?
उत्तर – पायल
पीला-पीला रंग मेरा, गोल मटोल शरीर, बड़े-बड़े वीरों के दांत करूं खट्टे महावीर।
उत्तर – निम्बू
कान घुमाओ बंद हो जाऊँ, कान घुमाओ खुल जाऊँ | रखता हूँ मैं घर का ख्याल, आता हूँ मैं सब के काम, कोई बताए मेरा नाम |
उत्तर – ताला
ना करता लड़ाई , फिर भी रोज होती मेरी पिटाई , कोई मेरा नाम तो बताओ भाई ?
उत्तर -ढोल
वह कौन–सी चीज है, जो बागों में नहीं खेलती, मगर घर की दीवारों पर खेलती है?
उत्तर – छिपकली
ऐसा कौन सा फल है जो कभी पेड़ पर नहीं लगता?
उत्तर –फलसफा (तर्क)
एक मां के दो बेटे, दोनों हैं महान एक ठंडा दूसरा गर्म, बताओ क्या है नाम?
उत्तर –चंद्रमा और सूरज